इंद्री में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियो को लेकर पांच दिवसीय योग शिविर शुरू
21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं| आज इंद्री के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर हर्बल पार्क में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हो गया है| इस शिविर में पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के पदाधिकारी तथा आयुष विभाग के योग के विशेषज्ञ मुख्य रूप से पहुंचे जहां पर उन्होंने योग साधकों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बारे में जानकारी दी तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल के अभ्यास करवाया गया।

||Delhi||Nancy Kaushik||21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं| आज इंद्री के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर हर्बल पार्क में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हो गया है| इस शिविर में पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के पदाधिकारी तथा आयुष विभाग के योग के विशेषज्ञ मुख्य रूप से पहुंचे जहां पर उन्होंने योग साधकों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बारे में जानकारी दी तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल के अभ्यास करवाया गया।
इस अवसर पर आयुष विभाग के योग के विशेषज्ञ अमित पुंज ने योग साधकों को जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को जिला करनाल के आठ खंडों में मनाया जाएगा इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई है 29 मई से अलग-अलग जगह पर योग दिवस प्रोटोकॉल का अभ्यास के शिविरों का आयोजन शुरू हो जाएगा| इंद्री में यह शिविर आज से ही शुरू हो गया है | जिसमें योग दिवस के प्रोटोकॉल के अभ्यास संबंधित योगासन प्राणायाम वह सूक्ष्म व्यायाम के अभ्यास करवाए जाएंगे| उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से हम अपना सर्वांगीण विकास कर सकते हैं योग हमारी प्राचीन पद्धति है उन्होंने कहा कि योग सीखते हुए हमें कुशल योग शिक्षक के द्वारा ही योग सीखना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि स्वामी रामदेव जी ने योग और आयुर्वेद के बारे में प्रचार प्रसार करके एक अलख जगाने का कार्य किया है क्योंकि हम अपनी पुरानी पद्धति योग एवं आयुर्वेद को भूल चुके थे लेकिन स्वामी बाबा रामदेव जी ने ना केवल भारत में बल्कि विदेशों में जाकर के योग और आयुर्वेद का प्रचार प्रसार जिस प्रकार से किया है आज पूरा विश्व ही योग को अपनाने लगा है हम आज ही योग में विश्व गुरु बन गए हैं और यही देन है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ हुआ था आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 173 देशों में मनाया जा रहा है| उन्होंने कहा कि स्वामी रामदेव जी ने स्वदेशी के लिए भी बहुत कार्य किया है आज उन्हीं की देन है कि जहां पर हम योग आयुर्वेद व स्वदेशी को अपना करके अपना जीवन सार्थक कर रहे हैं| उन्होंने सभी युवाओं से अपील की कि वह जिम की तरफ ना जाकर के योग को अपनाएं क्योंकि योग से ना केवल हम अपने शरीर मजबूत करते हैं बल्कि हमारी आंतरिक शक्तियां भी इससे जागृत होती हैं और पूरी उम्र किसी भी प्रकार का रोग हमारे शरीर को नहीं लगता|
p24news